8 माह से नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धरा अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी की लिखित तहरीर के आधार पर बाबत वादी की नाबालिक पुत्री को आदिश पुत्र आबिद द्वारा अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 बनाम आदिश पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।  तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/सीसीटीवी फुटेज खंगाली/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/डीसीआरबी अन्य संभावित स्थानों पर दविश दी गई । उक्त के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर आरोपित आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर को आजाद नगर थाना भिवाडी राजस्थान से पकड कर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया ।

*नाम व पता आरोपित*
1.आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *