शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा, अग्रिम विधिक जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 388/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण धीमान को हिरासत में लिया । पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही हैं |

*नाम पता आरोपित*
प्रवीण धीमान पिता का नाम विनोद धीमान निवासी धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *