गौकशी करते हुए 01 आरोपी दबोचा, 04 आरोपी मौके से फरार मौके से करीब 20 किलोग्राम गौमांस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, गौ-तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं दबिश के दौरान ग्राम कासमपुर नवादा क्षेत्र में एक घर पर गौकशी किए जाने की सूचना/गतिविधि के संबंध में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 01 आरोपी को दबोचा, जबकि उसके 04 साथी मौके से फरार हो गए । पुलिस टीम द्वारा मौके से करीब 20 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 1124/26
धारा 3/5/11, उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम

*नाम पता आरोपित*
शहजाद पुत्र शौकत निवासी ग्राम कासमपुर नवादा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1. करीब 20 किलोग्राम गौमांस
2. 01 कुल्हाड़ी
3. 01 लोहे का तराजू
4. 01 दांथड़ा
5. 01 परात
6. 01 कटोरा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *