एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा किया गया देहात क्षेत्र कलियर का भ्रमण भ्रमण के दौरान कलियर में नवनिर्मित थाना भवन का किया गया भौतिक निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा देहात क्षेत्र के कलियर में का भ्रमण किया तत्पश्चात भ्रमण के दौरान थाना कलियर में बनने जा रहा नवनिर्मित थाना भवन का भौतिक निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष कलियर एवं निर्माण इकाई के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अवगत कराया गया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और समय सीमा के भीतर थाना भवन का कार्य पूर्ण किया जाए, साथ ही अन्य पुलिस एवं निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भी समय-समय पर उक्त निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण करेंगे तथा जो कमी पाई जाती है उसे मौके पर तत्काल कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *