अज्ञात शव को इंसाफ दिलाने के लिए की गई हरिद्वार पुलिस की मेहनत रही सफल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर एसएसपी नवनीत सिंह की टीम ने दिखाई अपनी दक्षता दुधियाबंद के पास जंगल में मिला था अज्ञात शव, कसरत के बाद हो पायी थी शिनाख्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक के पास बिजनौर की बस के टिकट के अलावा शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस टीम ने आस पास के थाने व सीमा वर्ती जनपदों में पुलिस टीम भेजकर बरामद शव की पहचान के प्रयास किए गए। इसी बीच हरिद्वार पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष के रूप में की । मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 523/2026 अंतर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया ।

*पूछताछ में हुआ हेरतंगेज खुलासा-*

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इसी वर्ष फेफड़ों में पानी भरने की वजह से नरेन्द्र का इलाज मेरठ स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान संपर्क में आए मृतक ने किसी तरीके से नरेन्द्र की पत्नी का मोबाइल नंबर लिया और उससे बात करने लगा। अच्छी जान पहचान होने पर पैसों की मदद मिलने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। इस बीच मृतक लगातार महिला से अपना परिवार छोड़कर उसके साथ आने के लिए कहने लगा लेकिन बच्चों से लगाव के चलते महिला लगातार मना कर रही थी। रक्षाबंधन में अपने प्रेमी से मिलने बिजनौर पहुंची महिला को जब उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ने और मृतक द्वारा पति से मारपीट किए जाने के कारण मामला और ज्यादा खराब हो गया । मृतक लगातार कॉल कर साथ चलने का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाने और जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी और ये भी बताया कि मृतक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जो कई बार जेल जा चुका है और पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देता है। परेशानी से छुटकारे के लिए पति ने अपनी पत्नी, अपने भाई के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने ही गांव के एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में साथ देने के लिए तैयार किया । योजना के मुताबिक महिला ने मृतक को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया जहां रात के वक्त महिला मृतक को गंगा घाट पर लेकर गई। मृतक द्वारा शराब पीने और खाना खाने के बाद गंगा घाट पर सोने पर छिपकर बैठे आरोपी पति व अन्य ने चापड, छूरी से वार कर गोपाल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन व पर्स निकाल बड़ी गंगा में फेंक दिया और अपने घर निकल गए ।

*पकड़े गए आरोपी-*
1- नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र 40वर्ष
2- महिला पत्नी नरेन्द्र नि0 उपरोक्त उम्र 36वर्ष

*बरामदगी का विवरण-*
घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *