Professionally Work कर लगातार वाहन चोरी का खुलासा करती SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की टीम वाहन चोरों पर पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 09 चोरी की बाइक बरामद, 02 दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना पथरी पर वादी राजेन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी बिशनपुर झरड़ा, पुरानी कुंडी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-17J-4011 को शाहपुर ठेके के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल मु0अ0सं0 479/2026 अज्ञात पंजीकृत किया गया । वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों सुरागरसी-पतारसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से अज्ञात वाहन चोरों की तलाश शुरू की गई । लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया । पूछताछ में संदिग्धों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छिपाकर रखी गई 08 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं । इस प्रकार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं । बरामद मोटरसाइकिलों में से 03 मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना पथरी में पूर्व से अभियोग पंजीकृत हैं, जबकि 01 मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना कनखल में अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित थानों से संपर्क कर उनका सत्यापन किया जा रहा है । हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. रोबिन पुत्र वरुण सिंह निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र-23 वर्ष
2. ⁠आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी*
*आरोपियों की निशानदेही पर कुल 09 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं*
1. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW223PHB11545, इंजन नं. HA11E7PHB49034
2. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10BFEHM20278, इंजन नं. HA10EREHM63464
3. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10AMCHG31126, इंजन नं. HA10EJCHG23601
4. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR07XHHM11713, इंजन नं. HA10AGHHM13853
5. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW121MHG38433, इंजन नं. HA11EDMHG57406
6. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR085JHK06766, इंजन नं. HA10AGJHK14717
7. स्प्लेंडर, ग्रे रंग चेसिस नं. MBLHAW127LHB07154, इंजन नं. HA11EYLHB83660
8. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW115MHC30136, इंजन नं. HA11EVMHC08864
9. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAR084JHG20382, इंजन नं. HA10AGJHGA0348

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *