रामगंगा नदी किनारे मिला गुमशुदा वृद्ध का शव थल पुलिस व एसडीआरएफ की लगातार तलाश के बाद हुई बरामदगी |

पिथौरागढ़ | थाना थल क्षेत्रांतर्गत श्याम राम विश्वकर्मा निवासी ग्राम तड़ीगांव द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके पिता शेर राम (उम्र 93 वर्ष) अपराह्न लगभग 03:30 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया | कोटाल ताल क्षेत्र में रामगंगा नदी के ऊपर गहरी खाई की झाड़ियों में गुमशुदा व्यक्ति के कपड़े, लाठी एवं हाथ में पहनी गई राखी दिखाई दी। सूचना पर थाना थल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त सामान को बरामद किया गया, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा गुमशुदा शेर राम के सामान के रूप में की गई । घटना के संबंध में थाना थल में गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट द्वारा की जा रही थी। थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उस समय नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण गुमशुदा का कोई पता नहीं चल सका था । गुमशुदा शेर राम का शव रामगंगा नदी के किनारे पीपलतड़ के पास बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई । प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मामले में अग्रिम जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *