SSP हरिद्वार के कड़क नेतृत्व में नाबालिक अपह्रता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा अपहृता को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना पथरी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वादी निवासी विशाल द्वारा बहला फुसला कर घर से ले जाने के सम्बन्ध में थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहर्ता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । आदेश के अनुपालन में पथरी पुलिस द्वारा अपहर्ता की बरामदगी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, तथा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को ऐथल रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया तथा आरोपी विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार को हिरासत में लिया गया । आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *