रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुल्तानपुर निवासी दर्शन लाल को लक्सर क्षेत्र से सट्टे की खाई बाडी करते हुये मय नगदी व सट्टा पर्ची के साथ दबोच लिया । पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर गेम्लिंग एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |
नाम पता आरोपी
दर्शनलाल पुत्र शोभाराम निवासी सुल्तानपुर निकट रविदास मन्दिर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी*
कुल ₹575/-नकदी व सट्टा पर्ची एक पेन













Leave a Reply