ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर लगातार प्रहार भगवानपुर पुलिस ने 03.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर स्थित तालाब के किनारे से एक संदिग्ध को 03.98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ हिरासत मे लिया गया । आरोपी त के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 397/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी+
03.98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *