SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई 01आरोपित को अवैध मन:प्रभावी स्वापक औषधि के साथ धरा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । मुखबिर खास द्वारा सूचना दी की एक व्यक्ति रूकमणि गार्डन राजलोक कॉलोनी में वहां पर काम करने वाले मजदूरों को नशे की गोलिया बेचने जा रहा है पुलिस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर यकीन कर मौके पर रवाना हुए व औषधि निरीक्षक हरीश सिंह को भी मौके पर पहुंचाने हेतु द्वारा मोबाइल फोन से अवगत कराया मुखवीर के बताएनुसार एक व्यक्ति रुकमणी गार्डन कालोनी सीफील्ड स्कूल के पास आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा घेर घोंटकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया नाम व पता पूछने पर जिसने अपना नाम मौ0 सैफ अली पुत्र नफीस निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मय 55 कैपसूल Acetaminophen/tramadol hydrochloride/40 tablet alprazolam.5 mg के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपित*
मौ0 सैफ अली पुत्र नफीस निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1-55 (dicyclomein hydrochloride/tramadol hydrochloride/acetaminophen capsule)
2-40 tablet alprazolam.5 mg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *