रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | मध्य प्रदेश निवासी एक युवती द्वारा थाना पथरी पर प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने एवं धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में शिकायत दी गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई । पुलिस टीम के प्रयासों के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमे के मुख्य आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*मु.अ.सं.-489/2026*
*धारा 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 BNS एवं धारा 05 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम*
*नाम पता आरोपित*
शाहरुख पुत्र निसार निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार













Leave a Reply