रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | हनुमन्त पुरम दक्ष मंदिर रोड कनखल निवासी दीपक शर्मा की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित जिम पावर हाउस की छत से AC यूनिट में लगे तांबे का पाइप चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 332/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया । खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटाते हुए मुखबिर तन्त्र को क्षेत्र में सक्रिय किया। कड़ी सुरागराशि/ पतारसी सहित संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई तथा पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों से गहनता पूछताछ की गई । लगातार प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने रात चैकिंग के दौरान पहले भी जेल जा चुके मोहसिन उर्फ हाथी व तसब्बर को चोरी के समान (तांबे के पाइप) के साथ शिव मूर्ति के पास निकट सिंचाई विभाग कालोनी के पास से दबोचा। दोनों आरोपी एक बिना नंबर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस से कहीं जा रहे थे | सख्ती से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि दोनों आरोपियों ने दिनांक 28/06/2025 को राजा गार्डन मांगेराम की पुलिया के पास कनखल से एक मोटर साइकिल चुराई और फिर उसी चुराई गई मोटर साइकिल की मदद से प्रेम नगर आश्रम के पास बिल्डिंग की छत से तांबे के पाइप चोरी की घटना को अंजाम दिया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्यावाही जारी है ।
विवरण आरोपित-
1-मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहब्बत निवासी गाडोवाली पथरी
2-तसव्वर पुत्र अब्दुल हकीम निवासी गायत्री विहार सराय ज्वालापुर
अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0स0-597/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5)BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
2-मु0अ0स0-598/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
3-मु0अ0स0-599/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
4-मु0अ0स0-600/2024
धारा 303(2)317(2)3,(5))BNS(मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
5-मु0अ0स0-752/2022
धारा 356,379,411,34,120बी भा0द0वि (मोहसिन उर्फ हाथी/तसब्बर)
6-मु0अ0स0-768/2023
धारा 380,411 भा0द0वि (तसब्बर)
7-मु0अ0स0-500/2023
धारा 4/25 A, ACT (तसब्बर)
8-मु0अ0स0-125/2023
धारा 380,411 भा0द0वि (तसब्बर)
बरामदगी-
1-01अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर स्प्लेंडर (थाना कनखल से संबंधित)
2-लगभग 05 KG तांबे का पाइप













Leave a Reply