हरिद्वार | रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर जीआरपी द्वारा रूटीन चैकिंग की जा रही थी दौराने चैकिंग एक संदिग्ध पुरुष एक कम उम्र की लड़की के साथ मिला । देखा गया कि लड़की काफी कम उम्र की प्रतीत हो रही है जो शक की निगाहो मे है । जब थाने लाकर सख्ती से दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति जो शादीशुदा है एक और बच्चे का पिता भी है | उसके बालिका को उसके घर से बहला फुसलाकर कर लाया है । जिसके संबंध में संबंधित थाना जाफराबाद, दिल्ली से पता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि थाना जाफराबाद दिल्ली में इस संबंध में FIR नों. 248/25 धारा- 137 (2 ) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ हुआ है । उक्त बालिका की बरामदगी पर संबंधित थाने को उक्त संदिग्ध और उक्त बालिका के सकुशल बरामद होने की सूचना दी गई। जिसपर संबंधित पुलिस एवं बालिका के परिजनों के आने पर उक्त बालिका को उनके सपुर्द किया गया। नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई ।
दिल्ली से अपहरण की गई बालिका को जीआरपी की सतर्कता से किया गया बरामद |













Leave a Reply