चंपावत | ग्राम कुलेठी में एक लकड़ी के आवासीय मकान में भीषण आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन चम्पावत की टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मदन सिंह राणा के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची ।
➡️घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन फायर कर्मियों द्वारा अतिरिक्त फायर टेंडर, पानी के टैंकर व हाइड्रेंट की सहायता से लगातार 07 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया।
➡️आग से घरेलू सामान का नुकसान हुआ, सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई।
👏 फायर सर्विस की त्वरित कार्यवाही से आसपास के मकानों को सुरक्षित बचाया गया।
















Leave a Reply