सात माह से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

चम्पावत | थाना टनकपुर क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती घूमते हुए मिली थी जिसे सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया तथा उक्त युवती की मानसिक स्थिती सही न होने के कारण उसके कपड़े व बाल आदि अधिक समय से बदले व साफ न होने के कारण उक्त युवती को थाने पर नियुक्त महिला कर्मचारियों के माध्यम से स्नान करवाने के पश्चात प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा उक्त महिला हेतु नये वस्त्र मंगवाकर दिये गये एवं सांत्वना देते हुए पूछताछ करने पर उक्त युवती द्वारा अपना सही नाम पता नहीं बताया जा रहा था जिसके पश्चात उक्त युवती के थाना टनकपुर में सुरक्षित होने के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने पर उक्त युवती का नाम सरिता अधिकारी पुत्री स्व0 मदन सिंह अधिकारी निवासी ग्राम भगौला सिमलखेत चम्पावत ज्ञात होने पर उक्त युवती के परिजनों को थाने पर बुलाकर उक्त युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त युवती करीब 07 माह से अपने घर से लापता हो गयी थी। उक्त युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किये जाने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम द्वारा किये गये उक्त सराहनीय कार्य हेतु आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *