गोरलचौड मैदान चम्पावत मे आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक |

चम्पावत | जनपद चम्पावत के थाना कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत गोरलचौड मैदान में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।उक्त के क्रम में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार/मौजूदगी मे लोगों को जागरुक किए जाने हेतु जनपद चंपावत पुलिस द्वारा भी साइबर सुरक्षा मादक पदार्थों से बचाव महिला सुरक्षा यातायात के नियमों के पालन हेतु स्टॉल लगाकर जागरुक किया गया। जिसमे |

हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात चम्पावत द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।

म0उ0नि0 सुमन पन्त प्रभारी महिला हेल्पलाइन चम्पावत द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।

प्रभारी साईबर सैल चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे मेंजागरूक किया गया।

उ0नि0 सोनू सिंह प्रभारी एएनटीएफ द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरू किया गया।

उक्त जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को साइबर जागरूकता महिला अपराधों की रोकथाम यातायात जागरूकता आदि सम्बंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *