चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा के नेतृत्व में AHTU टीम द्वारा यूनिट क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित SSB के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए जन जागरूकता कार्यक्रम पर टुकटुक चालकों व आवागमन करने वाले अन्य वाहनों चालकों को एकत्रित कर नदी किनारे स्नान न करने एवं बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखना को कहा गया नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पोस्टर- पम्पलेट आदि के माध्यम से नशा न करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा न करने का आग्रह किया गया। साथ ही बालश्रम बाल विवाह मानव तस्करी वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त फोटो- पम्प्लेटों को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में वितरित कर नशे से दूर रहने अपील की गई । पुलिस सहायता व सूचना देने हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबर 1090, 112, 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
जनपद की AHTU टीम द्वारा यूनिट क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित SSB के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग जन जागरूकता अभियान
















Leave a Reply