चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना पाटी पुलिस* द्वारा *पाटी कस्बे के विभिन्न स्थानों* पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाली सवारी को दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होने के संबंध में जागरूक किया । साथ ही हेलमेट का सही तरीके से प्रयोग, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं यातायात के अन्य नियमों की जानकारी देते हुए उनका शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई ।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई।
📢 *चम्पावत पुलिस की अपील*
🪖 दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों हेलमेट अवश्य पहनें।
🚦 यातायात नियमों का पालन करें।
🚫 तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं।
*हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जीवन बचाने के लिए पहनें।
















Leave a Reply