चम्पावत पुलिस के जवान ने खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम, डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने रजत पदक विजेता फायर मैन महेंद्र सिंह रावत को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । दिनांक 15 से 18 नवंबर 2026 तक 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर में आयोजित 22वीं अन्तर जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में फायर स्टेशन टनकपुर, जनपद चम्पावत में नियुक्त फायर मैन महेंद्र सिंह रावत ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक 🥈अर्जित कर जनपद चम्पावत का गौरव बढ़ाया । इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा महेंद्र सिंह रावत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में इस प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन पुलिस बल की प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत एवं समर्पण को प्रदर्शित करता है । चम्पावत पुलिस परिवार को आप पर गर्व है । भविष्य में भी इसी उत्साह एवं लगन के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें ।

बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *