क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चल्थी का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |

चंपावत | दिनांक को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चल्थी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ- सफाई, कार्यालय, बैरक, भोजनालय, असलाह एवं शस्त्रों के रखरखाव व सुरक्षित हैंडलिंग, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा सरकारी संपत्ति का जायजा लिया गया । इसके अतिरिक्त ग्राम अपराध रजिस्टर, ग्राम सुरक्षा समिति एवं सीएलजी से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई। चौकी में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई । इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *