चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र टनकपुर की टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय छीनीगोठ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । मॉक ड्रिल के दौरान लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ एवं टीम द्वारा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग तथा आपदा उपकरण स्ट्रेचर के प्रयोग की जानकारी दी गई । इस दौरान कृत्रिम आग जलाकर अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी दी गई । टीम द्वारा सभी को आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता एवं संयम बनाए रखने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया ।
अग्निशमन केंद्र टनकपुर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय छीनीगोठ में आयोजित की गई अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी के बताए गए उपाय ।
















Leave a Reply