आसमान से बरस रही बारिश और बर्फबारी…लेकिन श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए सड़कों पर मुस्तैद चमोली पुलिस |

बद्रीनाथ | विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में अब एक दिन का समय ही शेष हैं। भगवान बद्रीविशाल के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का धाम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बद्रीनाथ धाम में यातायात का दबाव भी काफी बढ़ गया है । वहीं, आज सुबह से ही धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद चमोली पुलिस के जवान अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस जवान बारिश और बर्फबारी के बीच सड़कों पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं । विषम मौसम और बढ़ते यातायात दबाव के बीच भी चमोली पुलिस के जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ताकि भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और सुगम बना रहे । बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चमोली पुलिस हर परिस्थिति में मुस्तैद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *