रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में लक्सर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सक्रिय रहकर चेकिंग एवं निगरानी के दौरान सुल्तानपुर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा । तस्कर के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 1243/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम
*नाम पता आरोपित*
निशु पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम महतौली, कोतवाली लक्सर
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब













Leave a Reply