चमोली | बद्रीनाथ धाम में गोविंद पैलेस तिराहे पर ड्यूटी के दौरान आरक्षी नवीन टम्टा को एक बैग लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। पुलिसकर्मी ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें नकदी, आधार कार्ड, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं कीमती सामान मौजूद था । बैग में रखे सामान की अहमियत को समझते हुए पुलिस कर्मी ने बिना देर किए बैग स्वामी की तलाश शुरू की, अपने स्तर से लगातार प्रयास करते हुए उन्होंने महज 30 मिनट के भीतर बैग स्वामिनी रेखा आर्य, निवासी जनपद हरिद्वार को ढूँढकर बैग में रखी संपूर्ण नकदी, दस्तावेज एवं अन्य कीमती सामान को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया । अपना खोया हुआ बैग और उसमें रखा एक-एक सामान सुरक्षित वापस पाकर महिला श्रद्धालु की चिन्ता दूर हुई और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस और विशेष रूप से आरक्षी नवीन टम्टा की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता की सराहना करते उनका हृदय से आभार व्यक्त किया ।
खोया बैग मिला सकुशल वापस, महिला श्रद्धालु ने चमोली पुलिस का जताया आभार |
















Leave a Reply