कोटद्वार | कोटद्वार निवासी एक महिला द्वारा अपने पति पर उसकी नाबालिग भतीजी के साथ जबरदस्ती यौन सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 273/26, धारा- 65(a)/351 BNS, 3(क)/4(2), 5(n)/6, 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपों में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस: नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई कोटद्वार में नाबालिग बालिका से संबंधित दुष्कर्म प्रकरण में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।















Leave a Reply