बनभूलपुरा | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
आफताब पुत्र इश्तेकार, निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण:-*
*1. 06 अदद* Buprenorphine Hydrochloride Injection IP 2 ML (बैच नंबर DAC 051)।
*2. 06 अदद* Avil (Pheniramine Maleate) Injection।
*अभियुक्त के कब्जे से कुल 12 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।*
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 192/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
















Leave a Reply