नैनीताल | डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट,* उम्र 56 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतका के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया तथा शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम* की कार्रवाई हेतु भेजा गया । मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026, धारा 332(सी)/103(1)/352 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु हरबन्स सिंह एसपी हल्द्वानी रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण एवं सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते तथा बाद में वाहन से उसके शव को घटनास्थल के पास फेंकते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई । जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना रखता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 02 अभियुक्तों को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे रामनगर से फरार होने की फिराक में थे ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1. मोहित फर्त्याल* पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
*2. सैरान* पुत्र मुरसलीन, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।
*3. मो. अब्बूजर* पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी*
1. घटना में प्रयुक्त 03 अदद डंडे।
2. एक अदद लोहे का पाना।
3. एक अदद पत्थर, जिससे मृतका के साथ मारपीट की गई।
4. घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04 AN6012 व मृतका की पेटीकोट का नाड़ा।
















Leave a Reply