गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर बुजुर्ग को लौटाई गंगोलीहाट पुलिस ने चेहरे की मुस्कान CEIR पोर्टल पर विवरण अपलोड कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, बुजुर्ग ने जताया आभार।

पिथौरागढ़ | कुंजनपुर निवासी बुजुर्ग शमशेर सिंह धानिक का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिस कारण वह काफी परेशान थे । उनके द्वारा इस संबंध में कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली गंगोलीहाट में नियुक्त कांस्टेबल श्रवण कुमार द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन का विवरण तत्काल CEIR पोर्टल पर अपलोड किया गया तथा लगातार निगरानी रखी गई । पुलिस के अथक प्रयासों से उक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया तथा बुजुर्ग श्री शमशेर सिंह धानिक को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने गंगोलीहाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *