चमोली | दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित कार्यवाही हेतु चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा के महत्वपूर्ण इंतजाम किए है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में फायर सर्विस द्वारा जनपदभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है । प्रशासन द्वारा आतिशबाजी की दुकानों के लिए निर्धारित स्थलों पर गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ एवं गैरसैंण फायर स्टेशनों/यूनिटों की कुल 15 फायर यूनिटों को अग्निशमन उपकरणों एवं फायर टेंडरों सहित तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके । फायर सर्विस की टीमों द्वारा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस की जांच की जा रही है। विक्रेताओं को दुकानों पर पानी, रेत से भरी बाल्टियां सहित आवश्यक अग्निशमन सामग्री अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए है। फायर कर्मियों द्वारा अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु पटाखा विक्रेताओं को जागरूक किया गया जा रहा है । चमोली पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं एवं आमजन से अपील की है कि दीपावली का पर्व उत्साह के साथ-साथ पूरी सावधानी से मनाएं। अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें, किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें ।
आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए एसपी चमोली के निर्देशों पर मुख्य बाजारों एवं कस्बों में 15 फायर यूनिट रहेगी तैनात |














Leave a Reply