चंपावत | आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है ।
अभियान के तहत समस्त थाना पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन की कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान—
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
🔹 होटल, ढाबों एवं किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है।
🔹 बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
🔹 बाजारों, ज्वेलरी शॉप एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
🔹 भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं नियमित पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
🔹 स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
*चम्पावत पुलिस* का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है । जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
सभी जनपदवासियों से अपील है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*
*चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
















Leave a Reply