टिहरी | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में भव्य परेड एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण देशभर में किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त थानों एवं पुलिस इकाइयों में बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई । इस विशेष अवसर पर थाना मुनिकीरेती में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे स्वयं उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह ने एकता नगर गुजरात में आयोजित भव्य परेड एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा । जनपद के समस्त थानों में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस पेंशनर्स, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी ने एक साथ कार्यक्रम का अवलोकन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की । इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा रियासतों के एकीकरण के उनके ऐतिहासिक प्रयासों को स्मरण किया गया । कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है । टिहरी पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों में इस प्रकार सामूहिक रूप से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित करने का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच सहभागिता को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा । टिहरी पुलिस सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा के संकल्प के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है ।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, टिहरी पुलिस ने जनपद के सभी थानों में बड़े पर्दे पर देखा एकता नगर गुजरात में आयोजित भव्य परेड एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण |















Leave a Reply