टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्ग समय लगभग 11:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला हनुमान घाट से गंगा नदी में कूद गई है । घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई । टीम द्वारा बिना समय गंवाए गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया । पुलिस टीम की तत्परता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप उक्त महिला को योग निकेतन घाट के पास सकुशल रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया ।
*_रेस्क्यू की गई महिला का विवरण:_*
– नाम: सुनीता कन्नौजिया
– पिता का नाम: लाल राम कन्नौजिया
– उम्र: 35 वर्ष
– निवासी: ग्राम गडोली, पोस्ट ऑफिस गडोली, थाना गाजीपुर, दिल्ली।
रेस्क्यू के उपरांत महिला को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु जानकी पुल पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया । टिहरी जल पुलिस एवं आपदा राहत दल द्वारा दिखाई गई त्वरित प्रतिक्रिया एवं कर्तव्यनिष्ठा से एक अनमोल जीवन को सुरक्षित बचाया जा सका । टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
टिहरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।















Leave a Reply