रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से जारी आदेशिकाओं एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम मे कोतवाली खानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं वारंट तामील की कार्रवाई के दौरान सेठपाल कश्यप पुत्र ईश्वर, निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष को माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में हिरासत में लिया गया । नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता वारंटी*
सेठपाल कश्यप पुत्र ईश्वर, निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
*संबंधित धारा: 4/25 आर्म्स एक्ट
















Leave a Reply