रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल गेट के सामने दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा थे । मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे । पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया ।
आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. सुदेश कुमार पुत्र फूल सिंह, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार,उम्र 41 वर्ष
2. राकेश कुमार पुत्र पलटू राम, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष
















Leave a Reply