कोटद्वार | कोतवाली कोटद्वार में नियुक्त चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह द्वारा जरूरतमंद महिला श्रीमती शशि देवी (उम्र 42 वर्ष) निवासी- श्यामलाल बगीचा, पदमपुर, कोटद्वार, को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया गया। उक्त महिला की किडनी फेल होने के कारण नियमित रूप से डायलिसिस किया जाता है, जिसके चलते उन्हें समय-समय पर O नेगेटिव (O−) रक्त की आवश्यकता पड़ती है। महिला को अचानक रक्त की आवश्यकता होने पर कांस्टेबल परमजीत सिंह ने आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद की सहायता की । वहीं, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी द्वारा जानकीनगर, कोटद्वार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 24वीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया । पौड़ी पुलिस के जवानों का यह सराहनीय प्रयास मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस — सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के लिए सदैव तत्पर।















Leave a Reply