उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाए जा रहे हैं । कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा एनआरएलएम के तत्वावधान में आयोजित कृषि स्वयं सहायता समूह की बैठक में प्रतिभाग कर समूह के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया गया । गंगोरी स्थित होटल ग्रेट गंगा में आयोजित बैठक के दौरान अपर उपनिरीक्षक संजय बिष्ट द्वारा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या, गतिविधियों एवं संगत पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सके । वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एवं सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की हिदायत दी गई। उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय/निजी जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV एवं PIN साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक, कॉल, मैसेज एवं ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा आवश्यकतानुसार cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित सदस्यों सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नाबालिग बच्चों को वाहन न देने के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया ।
कृषि स्वयं सहायता समूह की बैठक में मनेरी पुलिस ने नशा, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा की दी महत्वपूर्ण जानकारी |















Leave a Reply