रुद्रप्रयाग | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सांयकाल एवं रात्रि के समय नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में बीते दिवस सांयकाल एवं रात्रि में जनपद के विभिन्न थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों तथा प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई । रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने जैसी गतिविधियों के प्रति लगातार सख्ती बरती जा रही है। नशे में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर आवागमन कर रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है।
रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील—
🔹 नशे का सेवन कर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।
🔹 सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।
🔹 यातायात नियमों एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
🔹 वाहन चलाते समय स्वयं के साथ-साथ अन्य यात्रियों एवं राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
सुरक्षित यातायात एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
















Leave a Reply