बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन *फायर स्टेशन बागेश्वर ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने फायर यूनिट के साथ बागेश्वर नगर क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पम्प एवं व्यसायिक प्रतिष्ठानों एवं कोचिंग सेंटरों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं के प्रभारियों और प्रबंधकों को मौके पर ही नोटिस जारी कर ग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के आवश्यक सुझाव दिए गए, साथ ही टीम द्वारा सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
बागेश्वर नगर क्षेत्र में फायर रिस्क निरीक्षण और जन-जागरूकता अभियान |















Leave a Reply