कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने डिग्री कॉलेज में चलाया नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा डिग्री कॉलेज बागेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों तथा नशे के बढ़ते दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक* करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठग आदि के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । कार्यक्रम के अंत में *पुलिस टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नशे का सेवन न करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *