पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में सुरक्षा एवं जागरूकता महाअभियान: बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ और युवाओं को ‘मानस पोर्टल’ व नए कानूनों के प्रति किया जागरूक ।

बागेश्वर । पुलिस मुख्यालय दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग और जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। बीट भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजमर्रा की जरूरी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बागेश्वर पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है । वर्तमान में बढ़ते डिजिटल और वित्तीय अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं व बुजुर्गों को साइबर ठगी के प्रति सचेत किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या लॉटरी के प्रलोभन में न आएं। साथ ही ओटीपी, बैंक खाता संख्या या एटीएम पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 शिकायत दर्ज कराने को जागरुक किया गया । महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस के ‘गौरा शक्ति ऐप’ की उपयोगिता के बारे में समझाते हुए मौके पर ही उपस्थित महिलाओं के मोबाइल में ऐप को डाउनलोड करवाकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी पूरा कराया गया । युवाओं को नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। साथ ही, युवाओं और स्थानीय वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग व रैश ड्राइविंग से बचने तथा नाबालिगों को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी गई। आम जनता को देश में लागू हुए नए दंडात्मक और विधिक कानूनों के मुख्य प्रावधानों के बारे में सरल शब्दों में समझाकर कानूनी अपराधों से बचने के प्रति सचेत किया गया। बिना पुलिस सत्यापन के कोइ किरायेदार या वर्कर नही रखने को जागरुक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *