भीड़ में बिछडे 02 मासूम, पुलिस की तत्परता व आपसी समन्वय ने दोनों बालकों को सुरक्षित पहुंचाया परिजनों के पास ।

पौड़ी | कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक 07 वर्षीय बालक देव कुमार, निवासी मोदी नगर उत्तर प्रदेश, अपने परिजनों से बिछड़ गया। अकेले एवं घबराए हुए बालक को नन्दी पार्किंग डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। इसी क्रम में प्रिंस उम्र 5 वर्ष, निवासी पोंटा साहिब, यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया। परिजनों से अलग होने के कारण बालक घबराया हुआ था। ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी तन्मय पाण्डेय, रिक्रूट आरक्षी नितेश एवं रिक्रूट आरक्षी हिमांशु ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया । पुलिस टीम द्वारा बालकों से प्राप्त जानकारी कर पुलिस कंट्रोल रूम, विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों व खोया-पाया केन्द्रों से समन्वय स्थापित करते हुए परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप बालकों के परिजनों का पता लगाया गया। जिसके पश्चात दोनों बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *