पौड़ी । श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम की चुनौतियों के बीच हर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात जवान पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस बल के जवान पूर्ण मनोयोग एवं सेवा-भाव के साथ यात्रा मार्गों, प्रमुख पड़ावों एवं मंदिर क्षेत्र में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, मार्गदर्शन, आपातकालीन सहायता तथा खोया-पाया सेवाओं के माध्यम से पुलिस कर्मी प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में निरंतर जुटे हुए हैं ।
भारी बारिश के बीच भी मुस्तैदी से डटी पौड़ी पुलिस लक्ष्य केवल एक है कांवड़ यात्रा का सफल, सुरक्षित और सुगम संचालन ।
















Leave a Reply