देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनहित के विषयों और समसामयिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई । बैठक में प्रदेश के विकास को गति देने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य के समन्वय से प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है | मख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । इसके लिए आधारभूत ढांचे के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखण्ड के विकास के लिए किए जा रहे सहयोग और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए । बैठक में दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड को विकास की नई दिशा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है ।
मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा |














Leave a Reply