देहरादून | जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जाखणीधार चार्ज स्तर पर नामित प्रगणक और सुपरवाइजर्स का तीसरे फेरे का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ हुआ है। इस मौके पर चार्ज अधिकारी और तहसीलदार प्राची बहुगुणा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से जानकारी प्राप्त करने और अपनी शंकाओं का मास्टर ट्रेनर के माध्यम से समाधान करने पर जोर दिया ।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए आयोजित तीसरे फेरे का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमबार को आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार्ज क्षेत्र के कुल34 enumerators and supervisors प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और PE App पर जनसंख्या गणना का अभ्यास करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ चार्ज अधिकारी और तहसीलदार प्राची बहुगुणा, सहायक चार्ज अधिकारी विजेंद्र सिंह बिष्ट, नोडल अधिकारी व सहायक समाज कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह और खंड विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर चार्ज अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर्स द्वारा प्रथम चरण के लिए दिए गए प्रशिक्षण और प्रथम चरण के कार्यों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का खूब मनोबल बढ़ाया।
इस मौके पर प्रगणक और सुपरवाइजर्स ने जनगणना 2027 में आंकड़ों की गोपनीयता और सटीकता के साथ पूर्ण कवरेज का संकल्प लिया। मास्टर ट्रेनर सुशील डोभाल और चंदन सिंह असवाल ने कहा है की जनसंख्या आंकड़े या परिवारों से जुटाई गई जानकारी मीडिया/प्रेस को जारी नहीं कर सकते, जनगणना अधिनियम के तहत ये रिकॉर्ड गोपनीय होते हैं। दूसरे चरण की जनसंख्या गणना में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जाति (SC/ST के अलावा), धर्म, माता-पिता का जन्म स्थान व तिथि, बैंक खातों की संख्या, राष्ट्रीयता, डिजिटल साक्षरता, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, आधार और वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो) जैसे 13 नए प्रश्न पहली बार शामिल किए गए हैं।
















Leave a Reply