बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा गणेश सिह असवाल पुत्र सोबन सिह निवासी ग्राम असो सल्लाकोट थाना झिरौली बागेश्वर को 12 बोतल मैकडॉवल अग्रेजी व 02 बोतल माल्टा देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना झिरौली में FIR N0-12/26 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का विवरण—*
गणेश सिह असवाल पुत्र स्व0सोबन सिह निवासी ग्राम असो सल्लाकोट थाना झिरौली बागेश्वर |













Leave a Reply