साइबर अपराध और नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और आमजन को किया सतर्क ।

बागेश्वर | पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अपराध मुक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा बागेश्वर मुख्य बाजार क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया । पुलिस टीम द्वारा बाजार में उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी जैसे ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिटेल्स साझा न करें। लॉटरी, बिजली बिल अपडेट, या पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी गई।
यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए । अभियान के दौरान युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया और उन्हें नशे की गर्त से दूर रहने की प्रेरणा दी गई । पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और अपने परिवार व समाज को पूरी तरह नशामुक्त बनान में पुलिस का सहयोग करें । क्षेत्र में अवैध रूप से *मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना मानस पोर्टल -1933 पर या तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी । महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम में मौजूद *महिलाओं एवं युवतियों को उत्तराखंड पुलिस के अधिकारिक ‘गौरा शक्ति एप’ की उपयोगिता एवं विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि संकट की स्थिति में यह एप महिलाओं के लिए अत्यंत सहायक है, जिसके माध्यम से केवल एक बटन दबाकर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। ‘गौरा शक्ति एप’ को डाउनलोड करवाकर उसका उपयोग करने का व्यावहारिक तरीका भी समझाया गया ।

“सुरक्षित डिजिटल जीवन, नशामुक्त बागेश्वर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *