गुप्तकाशी | न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और जिले में अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने लम्बे समय से लगातार फरार चल रहे एक वारंटी को उसके रामनगर स्थित ठिकाने से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वारंटी हिमांशु नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी (निवासी चोरपानी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल) को धारा 138 एन.आई. एक्ट (NI Act) के तहत रामनगर से गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय ऊखीमठ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार एवं मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार शामिल रहे ।
कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस की कार्यवाही: लम्बे समय से फरार वारंटी हुआ गिरफ्तार ।
















Leave a Reply