शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | ​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अजय सैनी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम बिंदु खेड़ा, पोस्ट सईद नगर, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल No.1) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 34/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *