बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में *थाना कपकोट में पंजीकृत एफआईआर संख्या-44/2026 धारा 79 BNS से संबंधित अभियोग में नामजद अभियुक्त जगदीश उर्फ जग्गा गोस्वामी पुत्र आनंद गिरी निवासी मानीखेत थाना कोतवाली बागेश्वर जो लगातार फरार चल रहा है । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा उसके आवास सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, किन्तु अभियुक्त दस्तयाब नही हुआ । अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) तथा धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा संबंधी आदेश प्राप्त किए गए । न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में विवेचक द्वारा नियमानुसार अभियुक्त के निवास स्थान एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर उद्घोषणा कराकर न्यायालय के आदेश का पालन किया गया । बागेश्वर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियुक्त के संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा हैं। आमजन से अपील है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम* को अवगत कराएं।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर













Leave a Reply